HTLS 2020: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली हिंदी फिल्म से जुड़ी ये बड़ी जानकारी की शेयर

    HTLS 2020: प्रियंका चोपड़ा की अगली हिंदी फिल्म इस समय होगी शुरू

    HTLS 2020: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली हिंदी फिल्म से जुड़ी ये बड़ी जानकारी की शेयर

    हॉलीवुड में नज़र आने के बाद प्रियंका चोपड़ा बहोत कम ही भारत आ पाती हैं। लंबे समय में उन्हें कम ही हिंदी फिल्मों में देखा गया है। अपने फ्यूचर हिंदी प्रोजेक्ट के बारे में प्रियंका ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बात की। प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या हो भविष्य में अपनी ऑडियंस को हिंदी फिल्मों में नज़र आयेंगी? इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि वो कुछेक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके कुछ दोस्त हैं जिनके साथ काम करके साल 2021 के अंत तक वो किसी फन हिंदी प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं।

    यहाँ देखिए HTLS 2020 का पूरा लाइव सेशन:


    प्रियंका आखिरी बार पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। ये फिल्म के असल कहानी पर आधारित थी जिसमें प्रियंका के काम को खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद से इनके फैंस चाहते हैं वो कुछ और हिंदी फिल्मों में नज़र आये। वहीं प्रियंका ने भी इस ओर इशारा कर दिया है कि साल 2021 के अंत अटक वो जरुर किसी हिंदी फिल्म का हिस्सा होंगी।

    बता दें, हाल में प्रियंका ‘वी केन बी हीरोज’ नाम की फिल्म के तटीज़र में नज़र आई थीं। इसके अलावा वो इंग्लिश फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में भी काम कर रही हैं। प्रियंका को इन नए प्रोजेक्ट्स में देखना मजेदार है। उम्मीद है जल्द ही पप्रियंका हिंदी फिल्मों पर भी काम करे।