IIFA Awards 2019: यहां जानिए बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट मूवी समेत पूरी विनर लिस्ट!

    IIFA Awards 2019: यहां जानिए बेस्ट एक्टर, बेस्ट मूवी समेत पूरी विनर लिस्ट!

    IIFA Awards 2019: यहां जानिए बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट मूवी समेत पूरी विनर लिस्ट!

    आईफा 2019 अवार्ड की रंगीन शाम मुंबई में बॉलीवुड के सितारों से सजी। फिल्म जगत के सबसे बड़े अवार्ड्स में से इसे एक माना जाता है। मुंबई में बुधवार को जबरदस्त बारिश के बाद भी सभी सेलेब्स इस आईफा के इस 20वे जश्न को मनाने पहुंचे। इस अवार्ड में फंक्शन में रणवीर, दीपिका, आलिया भट्ट, सलमान खान, विक्की कौशल, कैटरीना समेत पूरा बॉलीवुड ही पहुंचा।

    रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, ईशान खट्टर समेत तमाम सितारों ने 20वां आईफा जीता। आइये आपको पूरी लिस्ट दिखाते हैं कि कौन सी फिल्म, कौन से सिंगर और कौन से एक्टर्स ने ये अवार्ड जीता है। यहां देखिए पूरी लिस्ट:

    बेस्ट फिल्म: राज़ी

    बेस्ट एक्टर (फिमेल): आलिया भट्ट (राज़ी)

    बेस्ट एक्टर (मेल): रणवीर सिंह (पद्मावत)

    बेस्ट डायरेक्टर: श्रीराम राघवन(अंधाधुन)

    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल(फिमेल): अदिति राव हैदरी (पद्मावत)

    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल(मेल): विक्की कौशल (संजू)

    बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल): ईशान खट्टर(धड़क)

    बेस्ट डेब्यू एक्टर (फिमेल): सारा अली खान (केदारनाथ)

    बेस्ट स्टोरी-  श्रीराम राघवन, पूजा लाडा सुरती, अरिजीत बिस्वास, योगेश चंदेकर और हेमंत राव(अंधाधुन)

    बेस्ट म्युजिक डायरेक्शन: अमाल मलिक, गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव और जैक नाइट (सोनू के टीटू की स्वीटी)

    बेस्ट लिरिक्स: अमिताभ भट्टाचार्य(धड़क)

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): हर्षदीप कौर और विभा सरफ (राजी से दिलबारो के लिए)

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर(मेल): अरिजीत सिंह (राजी से ऐ वतन के लिए)

    आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा - सरोज खान और सैयद इश्तियाक अहमद