क्या तैमूर की नैनी कर रही हैं शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के लिए काम? देखिये तस्वीरें !

    क्या तैमूर की नैनी कर रही हैं शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के लिए काम?

    क्या तैमूर की नैनी कर रही हैं शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के लिए काम? देखिये तस्वीरें !

    शाहिद कपूर को उनकी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों मिशा और ज़ैन के साथ बुधवार को एअरपोर्ट पर देखा गया था। शाहिद अपने परिवार के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हो रहे थे, जहाँ के मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहिद ने आप अपने वैक्स स्टेचू से पर्दा उठाया है। हालाँकि फैन्स ने शाहिद की एअरपोर्ट से आई तस्वीरों में कुछ ऐसा ढूंढ निकाला, जिसके चर्चे हर जगह हो गये। असल में फैन्स ने शाहिद और उनके परिवार की तस्वीरों में करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की नैनी को स्पॉट किया, जो उनके पीछे चल रही थीं।

    Shahid Kapoor And Mira Rajput Hire Kareena's Nanny For Tamiur? This Airport Picture Suggests So!

    तस्वीरों को देखकर फैन्स को लग रहा है कि शायद शाहिद और मीरा ने तैमूर की नैनी को अपने यहाँ काम पर रख लिया है। यूँ तो इन तस्वीरों में मीशा, शाहिद की गोद में सो रही हैं और ज़ैन अपनी माँ मीरा की गोद में हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने तैमूर की नैनी के करीना से शाहिद के पास जाने की बात पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की। क्या पता, शायद सही में तैमूर की नैनी मिशा और ज़ैन का ध्यान रख रही हों। लेकिन इस खबर ने सभी को काफी बढ़िया गॉसिप दी है।

    बता दें कि शाहिद कपूर ने आज सुबह सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने पहले वैक्स स्टेचू से पर्दा हटाया है। इसके अलावा शाहिद आजकल अपनी फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज़ होगी।