रंगोली ने कंगना के दान के बहाने, 'डोनेशन प्लेज' करने वाले स्टार्स पर साधा निशाना!

    रंगोली ने 'डोनेशन प्लेज' करने वाले स्टार्स पर साधा निशाना!

    रंगोली ने कंगना के दान के बहाने, 'डोनेशन प्लेज' करने वाले स्टार्स पर साधा निशाना!

    बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल सोशल मीडिया अपर बहुत एक्टिव रहती हैं और बहुत खतरनाक तरिक्के से एक्टिव रहती हैं। कंगना खुद तो सोशल मीडिया पर हैं नहीं लेकिन रंगोली ने उनके नाम का ऐसा माहौल बना रखा है कि खुद सोशल मीडिया पर न होने के बावजूद, कंगना हमेशा चर्चा में रहती हैं। कंगना फ़िलहाल इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने कोरोनावायरस से जंग के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बनाए पीएम केयर्स फण्ड में 25 लाख रूपए डोनेट किए हैं।

    रंगोली ने कंगना के दान के बहाने, 'डोनेशन प्लेज' करने वाले स्टार्स पर साधा निशाना!

    कंगना की मम्मी ने भी अपनी एक महीने की पेंशन लोगों की मदद के लिए इस फण्ड में डोनेट की है। रंगोली ने कंगना की इस डोनेशन के बारे में ट्विटर पर शेयर किया और माहौल बनाया लेकिन रंगोली कुछ बात करें और इसी बहाने किसी को टारगेट पर न लें ये कैसे हो सकता है! तो कंगना की डोनेशन की खबर शेयर करने के बीच ही शायद किसी ने उन्हें टोंक दिया कि कंगना ने पहले अनाउंसमेंट क्यों नहीं की? बस, इसका जावा देते हुए रंगोली ने बाकी बॉलीवुड स्टार्स को निशाने पर ले लिया।

    रंगोली ने लिखा, ‘बहुत लोग पूछ रहे थे कि कंगना ने अपनी डोनेशन की अनाउंसमेंट पहले क्यों नहीं शेयर की। वो पहले अमाउंट ट्रान्सफर करना चाहती थीं और फिर अनाउंस करना चाहती थीं, वो प्लेज लेने वगैरह में विश्वास नहीं करतीं। खैर मैं बस ये चाहती हूं कि 10 रूपए भी मैटर करते हैं, प्लीज़ डोनेट करें।’ आपको बताते हैं कि रंगोली नने किया क्या। असल में जहाँ बहुत सारे बॉलीवुड स्टार्स ने पीएम केयर्स फण्ड में डोनेट किया है, वहीं बहुतों ने इसमें डोनेशन देने का ‘प्लेज’ लिया है यानी वचन लिया है। अब आया समझ, रंगोली कितना बारीक खेल गईं!