इंडियन आइडल 12: कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने पर भड़के फैंस, कहा-शंमुखप्रिया होनी चाहिए थी बाहर

    इंडियन आइडल 12: कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने पर भड़के फैंस

    इंडियन आइडल 12: कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने पर भड़के फैंस, कहा-शंमुखप्रिया होनी चाहिए थी  बाहर

    इंडियन आइडल 12 सबसे ज्यादा चलने वाला सीजन बन गया है। इस सीजन को ऑडियंस की तरफ से खूब प्यार तो मिला इसके साथ ही ये सीजन विवादों में भी बना रहा। अब शो पर एक और आरोप लग गया है। गलत एलिमिनेशन का। हाल के एपिसोड में ग्रैंड फिनाले के एलान के साथ आशा भोसले मंच पर आई थीं। और रविवार वाले एपिसोड में शंमुखप्रिया को सेव करते हुए आशीष कुलकर्णी को एलिमिनेट कर दिया गया।

    अब ट्विटर पर शो के फैंस आशीष के एलिमिनेशन को गलत बता रहे हैं। उनके मुताबिक आशीष शंमुखप्रिया से ज्यादा वर्सटाइल हैं।

    देखिये ट्विटर पर कैसे आशीष को समर्थन मिल रहा है-

     बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले राजस्थान के रहने वाले सवाई भाट और अंजलि गायकवाड के एलिमिनेशन पर भी फैंस ने यही प्रतिक्रिया दी थी। इसके अलावा शो पर गेस्ट बनकर आये अमित कुमार ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाये थे जिसका कई बड़ी पर्सनालिटी ने समर्थन किया था।

    बता दें, नवंबर 2020 में शुरू हुआ इंडियन आइडल 12 अब अपने अंतिम पढ़ाव पर पहुंच गया है। अगले महीने 15 अगस्त के मौके पर शो का फिनाले एपिसोड दिखाया जायेगा। वहीं अब ख़िताब जीतने के सिर्फ 6 दावेदार बचे हैं।