इंडियन आइडल 12: नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत और भारती सिंह ने स्टेज पर जमकर किया भंगड़ा (वीडियो)

    इंडियन आइडल 12: रोहनप्रीत और भारती ने स्टेज पर जमकर किया भंगड़ा

    इंडियन आइडल 12: नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत और भारती सिंह ने स्टेज पर जमकर किया भंगड़ा (वीडियो)

    नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने जबसे एक दूसरे से शादी की है तबसे दोनों सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। दोनों ही अपने गाने और सोशल मीडिया पोस्ट्स से काफी एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों कपिल शर्मा शो पर आए थे और काफी मस्ती की। अब रोहनप्रीत इंडियन आइडल के सेट पर भी पहुंचे, जहां उनकी पत्नी नेहा शो को जज कर रही हैं। यहां भी उन्होंने जमकर एंटरटेनेमेंट किया। रोहनप्रीत ने कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

    रविवार को आने वाले एपिसोड में रोहनप्रीत भारती के साथ स्टेज पर आग लगाते हुए नजर आएंगे। इस एपिसोड में आपको दो कपल नजर आएंगे। नेहा और रोहनप्रीत तो होंगे ही साथ ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी दिखाई देंगे। साथ ही विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी खूब मस्ती करते दिखेंगे। रोहनप्रीत ने इसकी झलकियां पेश करते हुए जो वीडियो शेयर की हैं उसमें वो भारती के साथ स्टेज पर भंगड़ा कर रहे हैं।

    भारती और रोहनप्रीत के किलर भंगड़ा से जाहिर है ऑडियंस तो एंटरटेन होगी ही लेकिन साथ ही देखा जा सकता है नेहा कैसे सबसे ज्यादा रोहनप्रीत के लिए चीयर्स कर रही हैं। अब इस वीडियो को देखकर क्या आपका भी पूरा एपिसोड देखने का मन कर रहा है?