इंडियन आइडल 12: रणधीर कपूर को नाती तैमूर से मिला स्पेशल गिफ्ट, एक्टर ने कहा बेटियों से ज्यादा करता हूं प्यार'

    इंडियन आइडल 12: रणधीर कपूर को नाती तैमूर से मिला स्पेशल गिफ्ट

    इंडियन आइडल 12: रणधीर कपूर को नाती तैमूर से मिला स्पेशल गिफ्ट, एक्टर ने कहा बेटियों से ज्यादा करता हूं प्यार'

    इंडियन आइडल 12 टीवी का सबसे पॉपुलर शो बना हुआ है। 8 महीने से चला आ रहा ये सीजन ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है। अब इस हफ्ते शो और भी मज़ेदार होने वाला है। एक बार फिर शो पर रणधीर कपूर गेस्ट बनकर आने वाले हैं। इस बार कंटेस्टेंट कपूर रणधीर कपूर के अलावा उनके दोनों भाईयों ऋषि कपूर और राजीव कपूर भी ट्रिब्यूट देने वाले हैं। लेकिन इससे भी बड़ा सरप्राइज रणधीर कपूर को नाती तैमूर अली खान से मिलने वाला है।

    शो पर पहुंचे रणधीर कपूर को करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड दिया जाता है। इंडियन आइडल द्वारा दिए इस स्पेशल गिफ्ट से रणधीर कपूर इमोशनल हो जाते हैं। उन्होंने कहा-“मुझसे यह शेयर करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इस शूटिंग के बाद मैं सीधे जाकर तैमूर से मिलूंगा। जिस तरह सभी ग्रैंडपेरेंट्स अपने नाती-पोतों को, असल से ज्यादा सूद के रूप में पसंद करते हैं, इसी तरह मुझे भी करिश्मा और करीना से ज्यादा अपने नाती-पोते प्यारे हैं, क्योंकि वो मेरे ग्रैंड किड्स हैं।”

    बता दें, इंडियन आइडल 12 लंबे समय से ऑडियंस का फेवरेट शो बना हुआ है। शो के जजेस हो या शानदार कंटेस्टेंट, ये शो एंटरटेनमेंट के मामले में कई रियलिटी शोज को टीआरपी के मामले में भी पीछे छोड़ चुका है। वहीं हर हफ्ते आने वाले मेहमान कुछ खास मोमेंट दे कर चले जाते हैं। अब ये सीजन अपने अंतिम पढ़ाव की और आगे बढ़ गया है। 15 अगस्त को इस शो का फिनाले होने वाला है जिसका इंतजार हो रहा है।