भारत की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर भानु अथैया का निधन!

    भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन

    भारत की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर भानु अथैया का निधन!

    भारत की पहली ऑस्कर विजेता, कॉस्टयूम डिज़ाइनर भानु अथैया का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। उनकी उम्र 91 साल थी। भानु ने 1983 में रिचर्ड एटनबोरो की फिल्म ‘गांधी’ के लिए ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम’ डिज़ाइन का ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा था। भानु अथैया की बेटी राधिका गुप्ता ने पीटीआई को बताया, ‘उनका निधन आज सुबह हुआ। 8 साल पहले उनके ब्रेन में एक ट्यूमर होने का पता चला था। पिछले 3 साल से वो बिस्तर पर थीं क्योंकि उनके शरीर का एक हिस्सा पैरलाइज़ हो गया था’। अपनी किताब ‘द आर्ट ऑफ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन’ में उन्होने बताया था की कैसे ‘गांधी’ में काम करते वक़्त फिल्म के सभी डिपार्टमेंट हेड्स में वो अकेली भारतीय थीं।

    उन्होने बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों के साथ काम किया था और CID, प्यासा, कागज के फूल, रज़िया सुल्तान, निकाह, अग्निपथ से लेकर 1942- अ लव स्टोरी, जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों पर काम किया था। शाहरुख खान की ‘स्वदेस’ और आमिर की ‘लगान’ उनकी आखिरी फिल्मों में से थीं। भानु अथैया कोल्हापुर में 28 अप्रैल, 1929 में पैदा हुई थीं। कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए ऑस्कर तक जीतने वालीं अथैया, कभी किसी फैशन स्कूल नहीं गई थीं। 2012 में उन्होने अपना ऑस्कर सुरक्षित रखने के लिए एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स को लौटा दिया था। देसीमार्टिनी भानु अथैया की आत्मा को शांति देने के लिए प्रार्थना करता है!