व्हीलचेयर पर इंडिया वापस लौटे इरफान खान, एयरपोर्ट पर छुपाया मुंह!

    व्हीलचेयर पर इंडिया वापस लौटे इरफान खान, एयरपोर्ट पर छुपाया मुंह!

    व्हीलचेयर पर इंडिया वापस लौटे इरफान खान, एयरपोर्ट पर छुपाया मुंह!

    एक्टर इरफान पिछले काफी समय से लंदन में थे। शुक्रवार की शाम को वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। हालांकि एयरपोर्ट के बाहर वो फोटोग्राफर्स से बचते नजर आए। लंदन वो वह अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रहे थे और उससे पहले वो अपना इलाज भी करा रहे थे।

    हालांकि अभी ये पता नहीं चला कि मुंबई एयरपोर्ट के बाहर इरफान व्हीलचेयर पर क्यों थे। उन्होंने डार्क ब्लू डेनिम जींस, ब्लैक जैकेट और सफेद शर्ट पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने लाइट ब्लू कैप और सफेद जूते पहने हुए नजर आए।

    इरफान मार्च 2018 में लंदन इलाज के लिए गए थे। वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उन्होंने अपनी खबर फैंस के साथ ट्वीट करके शेयर की थी। इरफान मार्च में आ भारत वापस आए थे लेकिन फिल्म और इलाज के लिए दोबारा लंदन गए थे।

    ईलाज करा के आने के बाद अंग्रेजी मीडियम इरफान की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में करीना कपूर एक पुलिस वाली का रोल कर रही हैं। इसमें एक न्यूकमर पूर्वी जैन भी हैं। इसके अलावा राधिका मदान फिल्म में इरफान की बेटी का रोल करेंगी और फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है।

    ये फिल्म 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है, जिसे साकेत चौधरी ने डायरेक्ट किया था। इसमें सबा कमर ने इरफान के साथ फीमेल लीड का रोल किया था।