इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम आज दुबई के सिनेमाघरों में होगी रिलीज़, दो महीने बाद खुलेंगे थिएटर

    इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम आज दुबई के सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

    इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम आज दुबई के सिनेमाघरों में होगी रिलीज़, दो महीने बाद खुलेंगे थिएटर

    इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम पर कोरोना वायरस का बुरा साया ऐसा छाया था कि फिल्म को रिलीज़ के 2 दिनों के अंदर ही थिएटर से हटाना पड़ा। बाद में फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म हॉटस्टार पर रिलीज़ की गई जहां ऑडियंस से फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिला। अब फिल्म दोबारा से थिएटर में रिलीज़ को तैयार हैं लेकिन इंडिया में नहीं बल्कि दुबई में। दुबई के सिनेमाघर फिर से शुरू हो रहे हैं लेकिन बहुत सारी पाबंदियों के साथ। इन सिनेमाघरों में सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों को ही हॉल में बैठ कर फिल्म देखने की इजाजत दी जाएगी। ये फिल्म आज 27 मई से दुबई के सिनेमाघरो में देखि जा सकती है !

    इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम आज दुबई के सिनेमाघरों में होगी रिलीज़, दो महीने बाद खुलेंगे थिएटर

    ऐसी उम्मीद लगाईं जा रही है कि इरफ़ान खान को बड़े परदे पर आखिरी बार देखने के लिए लोग थिएटर तक जरुर जायेंगे। फिल्म 2 महीने पुरानी है लेकिन इरफ़ान खान की दीवानगी इससे ज्यादा है। इस फिल्म में इरफ़ान ने लीड रोल निभाया था।  ये साल 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म वैसे तो 13 मार्च को रिलीज़ हो गई थी। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से फिल्म को थिएटर से हटाना पड़ा।

    ये इरफ़ान खान की आखिरी फिल्म थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वो बीमारी से जूझ रहे थे। आखिरकार उन्होंने 29 अप्रैल को मुंबई के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। इरफ़ान अब इस दुनिया में नहीं है बस उनकी फ़िल्में हैं जो लोगों का मनोरंजन करेंगी।