इरफ़ान खान ने कहा अंग्रेजी मीडियम के सेट पर पहुंचने के बाद भूल गए थे एक्टिंग करना

    इरफ़ान खान ने कहा अंग्रेजी मीडियम के सेट पर पहुंचने के बाद भूल गए थे एक्टिंग

    इरफ़ान खान ने कहा अंग्रेजी मीडियम के सेट पर पहुंचने के बाद भूल गए थे एक्टिंग करना

    बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान के लिए पिछले 2 साल काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। साल 2018 में इरफ़ान को दुर्लब बीमारी न्यूरो- एंडोक्राइ के होने का पता चला जिसके बाद वो तुरंत ईलाज के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए। अब दो साल बाद इरफ़ान अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम से वापसी कर रहे है। फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इरफ़ान को वापस स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं।

    इरफ़ान खान ने कहा अंग्रेजी मीडियम के सेट पर पहुंचने के बाद भूल गए थे एक्टिंग करना

    अब अपनी फिल्म और हेल्थ से जुड़ी जानकारी को लेकर इरफ़ान ने पहली बार मीडिया से बात की।  अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कुछ दिन अच्छे थे और कुछ बुरे, उन्हें अंग्रेजी मीडियम जैसी हैप्पी फिल्म करके बेहद ख़ुशी हुई। आगे इरफ़ान ने ये भी कहा कि जब वो शूटिंग के पहले दिन सेट पर पहुंचे थे तो एक्टिंग करना भूल गए थे।

    इरफ़ान खान ने कहा अंग्रेजी मीडियम के सेट पर पहुंचने के बाद भूल गए थे एक्टिंग करना

    बता दें, अंग्रेजी मीडियम इरफ़ान खान की कमबैक फिल्म मानी जा रही है। ये फिल्म हिंदी मीडियम का स्पिन ऑफ़ है। फिल्म में राधिका मदन इरफ़ान खान की बेटी के किरदार में हैं। फिल्म में इरफ़ान बेटी को विदेश में पढ़ाने की जद्दोजहद करते नज़र आते हैं। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है जो 13 मार्च, 2020 को रिलीज हो रही है।