हॉटस्टार पर हुई रिलीज़ हुई इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम, ऑडियंस को आई पसंद

    हॉटस्टार पर हुई रिलीज़ हुई इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम

    हॉटस्टार पर हुई रिलीज़ हुई इरफ़ान खान की अंग्रेजी मीडियम, ऑडियंस को आई पसंद

    इरफ़ान खान, करीना कपूर और राधिका मदन स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम का इंतजार लम्बे वक़्त से हो रहा था। 13 मार्च को फिल्म रिलीज़ की गई लेकिन कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की वजह से फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया। बाद में एलान किया गया कि फिल्म लॉकडाउन के बाद रिलीज़ की जाएगी। लेकिन फिल्म को देर रात ओटीटी डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज कर दिया गया। इसकी जानकारी खुद इरफ़ान खान और जियो सिनेमा की ओर से भी दी गई।

    इसके पीछे का कारण यह हो सकता कि लॉकडाउन हटने के बाद भी लोग सिनेमाघरों जाने से बचेंगे। ऐसे में जियो सिनेमा ने अपनी इस फिल्म को होस्टस्टार पर ही रिलीज़ कर दिया। फिल्म हॉट स्टार  प्रीमियम पर अवेलेबल है और लोग घर बैठे इस फिल्म को एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया लोगों ने फिल्म की खूब तारीफ की है

    बता दें, अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म वैसे तो 13 मार्च को रिलीज़ हो गई है। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। संक्रमित महल में लोग सिनेमाघर तक जाने से बचेंगे इसलिए फिल्म हॉट स्टार पर रिलीज़ कर दी गई।