इरफ़ान खान के बेटे बाबिल लन्दन से सुरक्षित वापिस लौटे, बेटी न्यासा को खुद सिंगापूर से लेकर आईं काजोल!

    इरफ़ान खान के बेटे बाबिल लन्दन से सुरक्षित वापिस लौटे

    इरफ़ान खान के बेटे बाबिल लन्दन से सुरक्षित वापिस लौटे, बेटी न्यासा को खुद सिंगापूर से लेकर आईं काजोल!

    बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान के बेटे बाबिल, जो कोरोना वायरस के फैलने के बाद लन्दन में फंस गए थे, आख़िरकार भारत लौट आए हैं। हाल ही में ‘अंग्रेजी मीडियम’ में अपनी बेटी को लन्दन पढ़ने भेजने वाले इरफ़ान के बेटे बाबिल, असलियत में लन्दन से ही पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी मम्मी सुतापा, उनके लन्दन में फंस जाने की वजह से बहुत परेशान थीं। लेकिन वीरवार को जब बाबिल वापिस लौटे तो जैसे उनकी ख़ुशी लौट आई।

    इरफ़ान खान के बेटे बाबिल लन्दन से सुरक्षित वापिस लौटे, बेटी न्यासा को खुद सिंगापूर से लेकर आईं काजोल!

    सुतापा ने आपने सोशल मीडिया अकाउंट से मदद करने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए सभही का शुक्रिया। बाबिल सुरक्षित भारत वापिस लौट आए हैं। जिन्होने भी मदद की पेशकश की, आप सभी का शुक्रिया।’ बाबिल के अलावा एक और स्टार किड के हाल ही में विदेश से लौटने की खबर आई थी। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा भी हाल ही में वापिस लौटीं। उन्हें लाने के लिए खुद उनकी मम्मी काजोल को सिंगापुर जाना पड़ा, जहाँ वो एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

    इरफ़ान खान के बेटे बाबिल लन्दन से सुरक्षित वापिस लौटे, बेटी न्यासा को खुद सिंगापूर से लेकर आईं काजोल!

    न्यासा और काजोल को सिंगापुर से लौटते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया था। कोरोना वायरस से फ़ैल रही महामारी को देखते हुए भारत में विदेश से आने वल्ली फ्लाइट्स बहुत कम हो गई हैं और इस वजह से जिनके भी परिवार के लोग बाहर हैं वो काफी परेशान नज़र आ रहे हैं।