क्या सच में एक्टर इरफ़ान खान को है ब्रेन ट्यूमर ? इस शख्स ने किया खुलासा !

    क्या सच में एक्टर इरफ़ान खान को है ब्रेन ट्यूमर ? इस शख्स ने किया खुलासा !

    पिछले दिनों एक्टर इरफ़ान खान के ट्वीट ने सभी को डरा कर रख दिया। इरफ़ान ने अपने इस ट्वीट में एक गंभीर बिमारी से जूझने की बात कही। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने लिए दुआ करने की बात कही। इसके बाद उनकी बीमारी से जुड़ी कही खबरे फैल रही हैं। कुछ वेब पोर्टल ने कहा कि इरफ़ान ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। और उनकी ये बीमारी चौथे स्टेज पर है जो बेहद खतरनाक है। ये भी बताया गया कि वो मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं इस खबर के बाद उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। 

    इसी बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने अपने ट्वीट में इन खबरों को गलत बताया है।

    इरफ़ान ने ये ट्वीट किया था !

    कोमल नहाटा ने ट्वीट में लिखा - इरफान खान अस्वस्थ हैं। लेकिन पिछले एक-दो घंटे से उनकी परिस्थिति के बारे में जैसे खबरें आ रही हैं, वह महज अफवाह है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर बिल्कुल गलत है। भगवान की कृपा से इरफान दिल्ली में हैं, यह एकमात्र सच है।’ अब हम तो यही चाहेंगे कि कोमल नहाटा की बातों में सच्चाई हो और ब्रेन ट्यूमर की खबर महज एक अफवाह निकले।