इरफ़ान खान को पसंद थी पानी पुरी, बेटे ने शेयर किया ये अनदेखा वीडियो

    इरफ़ान खान के बेटे ने शेयर किया ये अनदेखा वीडियो

    इरफ़ान खान को पसंद थी पानी पुरी, बेटे ने शेयर किया ये अनदेखा वीडियो

    बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। फैमिली, फैंस का इस बात यकीन कर पाना अब भी शायद मुश्किल होगा। सभी इस सदमें से बाहर आने की कोशिश में है। कल उनके परिवार की तरफ से स्टेटमेंट साझा किया गया था जिसमें उन्होंने सभी फैंस, डॉक्टर्स को थैंक्यू कहा। अब उनके बेटे बाबिल ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर फिर इरफ़ान की याद दिला दी। इस वीडियो को  देख कर लगता ही नहीं कि इरफ़ान अब कभी फिर से किसी कैमरे में कैद नहीं हो सकेंगे।

    वीडियो में इरफ़ान बड़े चाव से गोलगप्पे खाते हुए नज़र आ रहे हैं। बाबिल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘जब आप इतने लंबे समय तक एक डाइट पर हो और फिर शूटिंग खत्म हो जाये तो आप पानी पुरी खा सकते हैं।’

    बता दें, इरफ़ान खान लंबे समय से दुर्लब बीमारी से जंग लड़ रहे थे। साल 2018 में उन्हें न्यूरो-एंडोक्राइन नाम की एक रेयर बीमारी हुई थी। ईलाज के लिए इरफ़ान लंदन चले गए थे। जब वापस लौटे तो फिल्म में काम भी किया। लेकिन किसे पता था इरफ़ान ऐसे अलविदा कह जायेंगे। माँ के निधन के बाद मंगवार को उनकी तबियत बिगड़ी और बुधवार को उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अब परिवार उनके जाने के गम से उबरने की कोशिश कर रहा है।