क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 की सर्दियों में कर रहे हैं शादी?

    क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 की सर्दियों में कर रहे हैं शादी?

    क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 की सर्दियों में कर रहे हैं शादी?

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जबसे एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है। उसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया है। इतना की सोशल मीडिया पर तो उनकी सगाई का एक नकली कार्ड भी काफी वायरल हो गया था। जबकि उसमें काफी गलतियां थीं।

    हर कोई यही जानना चाहता है कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, अब ये सामने आया है कि दोनों नवंबर या दिसंबर 2020 में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, दोनों को अपने सारे बचे हुए असाइनमेंट्स पूरे करने हैं। रणबीर और आलिया को अपनी शादी के लिए कमसे 1 महीने की छुट्टी लेनी होगी। इसके लिए दोनों को अभी जारी फिल्मों को खत्म करना होगा।''

    सोर्स ने आगे बताया, ''रणबीर अभी सारे काम खत्म कर सकते हैं। दोनों में आलिया ज्यादा बिजी हैं। दोनों नवंबर दिसंबर 2020 तक शादी के लिए इंतजार करेंगे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि ये शादी भारत के बाहर हो सकती है।

    बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर शमशेरा फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया भी 'सड़क 2', 'तख्त' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी'।