क्रिकेटर केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में समय बिता रही हैं अथिया शेट्टी? तस्वीरों से खुली पोल

    क्रिकेटर केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में समय बिता रही हैं अथिया शेट्टी?

    क्रिकेटर केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में समय बिता रही हैं अथिया शेट्टी? तस्वीरों से खुली पोल

    बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी रहती हैं।  अथिया कई बार तो अपने कथित बॉयफ्रेंड क्रिकेट केएल राहुल के साथ भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।  हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है लेकिन इनके सोशल मीडिया पोस्ट से इनके अफेयर को पक्का माना जा सकता है।  वहीं अथिया के हाल के एक पोस्ट ये जरुर कन्फर्म माना जा सकता है कि वो इस वक़्त कथित बॉयफ्रेंड के साथ इंग्लैंड में हैं।

     हाल में अथिया ने अपनी मोनोक्रोम फोटो शेयर की थी।  इस फोटो के बैकग्राउंड में गार्डन है, रैलिंग्स, बैरिकेड देखे जा सकते हैं।  वहीं अगर आप राहुल के इंस्टा पेज पर जा कर उनकी हाल की तस्वीरें देखेंगे तो आपको बैकग्राउंड वैसा ही लगेगा।  अथिया के इस पोस्ट पर कॉमेंट्स कर फैंस उनके इंग्लैंड में होने की पुष्टि कर रहे हैं।  देखिये -

    राहुल इन दिनों इंग्लैंड के साथ क्रिकेट मैच की सीरीज खेलने गए हैं और अथिया शायद उन्हें इस दौरान कंपनी दे रही है।  

    बता दें, साल 2019 में राहुल और अथिया ने एक दूसरे साथ तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था।  तभी से दोनों के अफेयर की खबरें बनी हुई हैं।  वैसे दोनों अक्सर एक दूसरे के बर्थडे पर भी एक दूसरे के लिए प्यार और फ़िक्र जताते रहते हैं।  कोरोना वायरस की वजह से दोनों को अधिक समय एक दूसरे के साथ बिताने के लिए मिल गया।