क्या आसिम रियाज़ करने जा रहे हैं डीजे स्नेक के साथ काम? जानिए

    क्या आसिम रियाज़ करने जा रहे हैं डीजे स्नेक के साथ काम? जानिए

    क्या आसिम रियाज़ करने जा रहे हैं डीजे स्नेक के साथ काम? जानिए

    बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज़ शो के बाद से ही काफी बिजी चल रहे हैं। वो लगातार कई नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। अब खबरें ये भी हैं कि आसिम फ़्रांस के पॉपुलर डीजे स्नेक के साथ काम करते नज़र आयेंगे। वैसे ये हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस कह रहे हैं। दरअसल, इन दिनों आसिम दुबई में हैं और डीजे स्नेक के साथ पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें आसिम और डीजे स्नेक ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फैंस सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के पीछे का कारण दोनों का साथ में अगला प्रोजेक्ट मान रहे हैं। हालांकि, अभी किसी की भी तरफ से इस नए प्रोजेक्ट की ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

    फ़िलहाल दोनों की मुलाकात पर फैंस का कुछ ये रिएक्शन है-

    बता दें, हाल में बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद आसिम को देश दुनिया में काफी प्रसिद्धि मिली है। कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टार्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। वहीं आसिम लगातार नए वीडियोज में नज़र आ रहे हैं। इस साल मार्च में जैकलीन फ़र्नांडिस के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने के बाद वो कई उन्होंने 3 गाने अपनी लेडी लव हिमांशी खुराना के साथ किये थे। वहीं हाल में वो शाहनूर के साथ ‘बदन पे सितारे’ नाम के म्यूजिक वीडियो में नज़र आये थे। अब उम्मीद है असिम जल्द ही डीजे स्नेक के साथ नज़र आये।