क्या टाइगर श्रॉफ के साथ रह रही हैं दिशा पाटनी? बहन कृष्णा ने किया खुलासा

    क्या टाइगर श्रॉफ के साथ रह रही हैं दिशा पाटनी? बहन कृष्णा ने किया खुलासा

    क्या टाइगर श्रॉफ के साथ रह रही हैं दिशा पाटनी? बहन कृष्णा ने किया खुलासा

    बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की चर्चा अकसर होती रहती है। दोनों वैसे तो बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन कथित तौर पर दिशा टाइगर की गर्लफ्रेंड हैं। अब इस लॉकडाउन में भी दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई कि दिशा टाइगर की परिवार के साथ उनके घर मे रह रही हैं। इस मामले में अब टाइगर की बहन कृष्णा ने खुद सफाई है और इस बात का सच बताया।

    वेबसाइट मुंबई मिरर से बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ''नहीं ऐसा नहीं है. दिशा हमारे साथ नहीं रहती हैं मगर वे हमारे घर के पास रहती हैं। हमलोग साथ में कभी कभी शॉपिंग करने जाते रहते हैं।'' इसके बाद कृष्णा ने उनके भाई और दिशा के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, ''वो (टाइगर) और दिशा कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। हम फिटनेस की वजह से एक दूसरे के साथ कनेक्टेड हैं। टाइगर अकेला रहना पसंद करते हैं। अगर इसके बाद भी दिशा-टाइगर की दोस्त हैं तो मतलब दिशा काफी कूल हैं।''

    क्यों उठा था साथ रहने का मामला?
    दरअसल पिछले दिनों टाइगर की बहन और दिशा की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें दोनों एक साथ वर्कआउट कर रहे हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान ही कृष्णा ने एक फोटो शेयर की थी जिसके रिफ्लेक्शन में दिशा की फोटो दिख रही थी। इन सब वजहों से लोगों को लगा कि कृष्णा टाइगर के घर पर रह रही थीं।