सलमान खान की 'टाइगर 3' के लिए ये है इमरान हाशमी का नया लुक? देखिये

    'टाइगर 3' के लिए ये है इमरान हाशमी का नया लुक? देखिये

    सलमान खान की 'टाइगर 3' के लिए ये है इमरान हाशमी का नया लुक? देखिये

    हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। अपने हर रोल, प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत कर वजन घटाते और बढ़ा लेते हैं। फिर ट्रांफार्मेशन वीडियो शेयर कर अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं। हाल में अरशद वारसी का फिट बॉडी पर पोस्ट सामने आया था। अब एक्टर इमरान हाशमी ने अपना एक ट्रांफार्मेशन वीडियो शेयर किया है। वैसे तो इमरान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने ट्रांफार्मेशन का वीडियो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि इमरान का ये शानदार लुक और बॉडी सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' के लिए है।

    इमरान ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें उन्हें जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। आप भी देखिये-

    बता दें, सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की शूटिंग हाल में दोबारा शुरू की गई है। फिल्म में पहली बार इमरान हाशमी और सलमान खान एक दूसरे से लड़ते नज़र आयेंगे। फिल्म में कैटरीना जोया के किरदार में ही होंगी। लेकिन इस बार ट्विस्ट के साथ। वहीं शाहरुख़ खान के कैमियो को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। फिल्म की रिलीज़ को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन नये पक्का है कि फिल्म में इमरान की एंट्री हीरो से ग्रैंड होने वाली है।