कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नीतू कपूर लौट रही हैं मुंबई, रणबीर ने किया एयर एंबुलेंस का इंतजाम?

    बेटे रणबीर ने नीतू कपूर के लिए एयर एंबुलेंस का किया इंतजाम?

    कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नीतू कपूर लौट रही हैं मुंबई, रणबीर ने किया एयर एंबुलेंस का इंतजाम?

    फिल्म जुग जुग जियो के सेट से शुक्रवार को खबर आई थी कि नीतू कपूर और वरुण धवन को करोना हो गया है। अनिल कपूर के भी पॉजिटिव होने की खबर थी लेकिन उन्होंने ट्विटर पर साफ कर दिया है कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं फिल्म की बाकी स्टारकास्ट कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोहली की भी रिपोर्ट नेगेटिव थी। अभी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

    नीतू कपूर ने चंडीगढ़ में ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि वो मुंबई लौट रही हैं। पीपिंगमून की रिपोर्ट की मुताबिक बेटे रणबीर कपूर ने उन्हें मुंबई वापस बुलाने के लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया है। वहीं अनिल कपूर पहले ही मुंबई लौट चुके हैं।

    अभी तक जुग जुग जियो फिल्म के प्रोडक्शन या किसी और की तरफ से ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। इस फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बना रहा है। फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी। हम कामना करते हैं कि जल्द ही नीतू कपूर और वरुण धवन ठीक हो जाएं और सभी एक बार फिर से फिल्म की शूटिंग पर लौट सकें।