रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर में ढूंढ रहे हैं शादी का वेन्यू?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर में ढूंढ रहे हैं शादी का वेन्यू?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर में ढूंढ रहे हैं शादी का वेन्यू?

    बॉलीवुड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। काफी समय से दोनों की शादी को लेकर बज बना हुआ है। अकसर दोनों से ये सवाल किया भी जाता है। एक बार तो रणबीर ने कहा भी था कि अगर ये कोरोना की महामारी ने आती तो वो आलिया से शादी कर चुके होते।

    लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक इस कपल ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी और दोनों जोधपुर में शादी के लिए जगह तलाश रहे हैं। ऐसी अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं क्योंकि दोनों को जोधपुर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इससे पहले की रिपोर्ट्स में दिसंबर में दोनों की शादी का अंदाजा लगाया जा रहा था। तो क्या आप रणबीर और आलिया की शादी के लिए एक्साइटेड हैं?

    वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। आलिया आने वाले समय में आपको गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। जबकि रणबीर शमशेरा और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में दिखाई देंगे।