क्या 'सनकी' बनकर फिल्मों में लौट रहे हैं शाहरुख खान? जन्मदिन पर होगा ऐलान

    क्या 'सनकी' बनकर फिल्मों में लौट रहे हैं शाहरुख खान? जन्मदिन पर होगा ऐलान

    क्या 'सनकी' बनकर फिल्मों में लौट रहे हैं शाहरुख खान? जन्मदिन पर होगा ऐलान

    शाहरुख खान के फैंस को उनके जन्मदिन पर खुशखबरी मिल सकती है। 2 नवंबर को उनकी टीम उनकी अगली फिल्म का ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि तमिल सिनेमा के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली की फिल्म में शाहरुख खान काम कर सकते हैं। हाल ही में एटली की फिल्म बिजिल रिलीज हुई है। सुपरस्टार विजय स्टारर वाली इस फिल्म ने सिर्फ 5 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

    बिजिल और शाहरुख खान का ये पहला कॉम्बिनेशन हो होगा। फिल्म का नाम सनकी बताया जा रहा है। इससे पहले साउथ के ही डायरेक्टर संदीप वांगा ने भी शाहिद कपूर के साथ मिलकर अपनी ही फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक अर्जुन रेड्डी बनाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त साबित हुई थी। इसी तरह कई तरह के कयास शाहरुख और एटली को लेकर भी लगाए जा रहे हैं।

    कहा नहीं जा सकता कि एटली अपनी ही फिल्म बिजिल का हिंदी रीमेक बनाएंगे या शाहरुख के लिए कोई और नई स्क्रिप्ट लेकर आएंगे। वैसे ये सब अब शाहरुख के जन्मदिन पर ही साफ हो पाएगा। वैसे एलटी ने भी हाल ही में शाहरुख के साथ मिलकर काम करने की मंशा जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ''शाहरुख सर के लिए मेरे मन में ढेर सारा प्यार और सम्मान है और मेरे काम को पसंद करते हैं। जल्द ही उम्मीद है हम इस पर कुछ करेंगे।''

    शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे, जहां उन्होंने एक बौने शख्स का रोल किया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थीं। हालांकि कि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।