सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की उड़ी अफवाह, जानिए सच्चाई?

    सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की उड़ी अफवाह, जानिए सच्चाई?

    सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की उड़ी अफवाह, जानिए सच्चाई?

    कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए इन दिनों सभी स्टार्स ने अपने आप को घर में कैद कर लिया है। स्टार्स घर पर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए बता रहे हैं कि वो घर पर कैसे टाइम बिता रहे हैं। इसी तरह सोनम कपूर ने भी हाल ही में एक फोटो शेयर की जिसमें वो ऊपर अपने कमरे की खिड़की से खड़े होकर नीचे खड़ीं अपनी सास से बात कर रही हैं।

    ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी छा गई। इस फोटो से ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि सोनम प्रेग्नेंट हैं। हालांकि ये अंदाजा गलत साबित हुआ है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने बताया, ''सोनम की प्रेग्नेंसी की अफवाह गलत और बेसलेस है। लोगों को अपने फैक्ट चेक कर लेने चाहिए और गलत स्टोरीज पब्लिश करने से बचना चाहिए।''

    सोनम हाल ही में अपने पति आनंद आहुजा के साथ लंदन से लौटी हैं और दोनों ने अपने आपको घर में बंद कर लिया है।

    सोनम ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म को भी कंफर्म किया है। वो 'ब्लाइंड' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। पिछली बार सोनम साउथ स्टार दुलकर सलमान के साथ फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।