क्या इस बैडमिंटन प्लेयर को डेट कर रही हैं तापसी पन्नू?

    क्या इस बैडमिंटन प्लेयर को डेट कर रही हैं तापसी पन्नू?

    क्या इस बैडमिंटन प्लेयर को डेट कर रही हैं तापसी पन्नू?

    तापसी पन्नू के रिलेशनशिप की काफी चर्चा होती रहती है। लेकिन किसी को ये कंफर्म नहीं है कि वो किसके साथ रिलेशनशिप मे हैं। तापसी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग ही रखती हैं। वो पपराजी से भी बचती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मीडिया पब्लिकेशन को अपने रिलेशनशिल की बात कबूली है।

    उन्होंने बताया कि वो सीरीयस रिलेशनशिप मे हैं। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इतनी जरूर हिंट दी कि वो जिसके साथ रिलेशनशिप मे हैं वो एक स्पोर्ट्स प्लेयर है, लेकिन क्रिकेटर नही है। हालांकि अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो तापसी बैडमिंटन प्लेयर को डेट कर रही हैं। मथियास बो नाम का ये प्लेयर डेनमार्क से है। हालांकि दोनों कभी एक साथ सबके सामने नहीं आए। लेकिन जब भी दोनों को मौका मिलता है वो लंच और डिनर डेट के लिए निकल पड़ते हैं।

    वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मिशन मंगल में नजर आईं तापसी पन्नू अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने शूटर दादियों पर बन रही फिल्म सांड की आंख की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा उनका एक पोस्टर रिलीज हुआ था। रश्मि रॉकेट नाम की इस फिल्म में वो एक स्प्रिंटर का रोल करेंगी।