प्रियंका चोपड़ा के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रही हैं जैकलीन फ़र्नांडिस, 6 लाख से ज्यादा देना होगा महीने का किराया

    जैकलीन फ़र्नांडिस को 6 लाख से ज्यादा देना होगा महीने का किराया...

    प्रियंका चोपड़ा के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रही हैं जैकलीन फ़र्नांडिस, 6 लाख से ज्यादा देना होगा महीने का किराया

    प्रियंका चोपड़ा का पुराना जुहू अपार्टमेंट अब जैकलीन फर्नांडिस का नया घर हो गया है। जैकलीन ने ये अपार्टमेंट रेंट पर ले लिया है। इस आलीशान घर के लिए उन्हें हर महीने मोती रकम देनी होगी।

    जैकलीन ने कर्मयोग नाम की इस बिल्डिंग का चौथा और पांचवा फ्लोर तीन साल की लीज पर लिया है। इसके लिए उन्हें हर महीने 6।78 लाख हर महीने देने होंगे। ये अपार्टमेंट काफी बड़ा है।

    ये प्रॉपर्टी प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में 7 करोड़ में खरीदी थी। इस प्रोपर्ट में 5 बेडरूम, लिविंग रूम, ओवल बालकनी और सी फेसिंग व्यू होगा। इसी अपार्टमेंट में प्रियंका और निक जोनस की सगाई सेरेमनी हुई थी। प्रियंका ने खुद अपने इस घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब ये घर जैकलीन फ़र्नांडिस का हो गया है।

    रिपोर्ट की माने तो पहले इस अपार्टमेंट में प्रियंका की माँ मधु और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा रहते थे। लेकिन अब वो खर वाले अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे में ये अपार्टमेंट रेंट पर दे दिया गया है।

    वहीं, काम की बात करें तो जैकलीन इस साल के बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आ सकती हैं। वो लॉकडाउन के बाद से ही फिल्मों की शूटिंग में लगी हुई हैं। उनके पास अर्जुन कपूर और सैफ अली खान के साथ वाली फिल्म 'भूत पुलिस', रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस, जॉन अब्राहम स्टारर 'अटैक' और सलमान खान के साथ 'किक 2' जैसी फ़िल्में हैं।