कॉफ़ी विद करण के पहले मेहमान होंगे जान्हवी और अर्जुन कपूर !

    कॉफ़ी विद करण के पहले मेहमान होंगे जान्हवी और अर्जुन कपूर !

    अभी कुछ समय पहले ही करण जौहर ने ‘कॉफ़ी विद करण’ के छठे सीजन का ऐलान किया था। इसके बाद से ही चर्चा होनी शुरू हो गई थी कि इस बार करण के साथ कौन कौन से सितारे उस काउच ओअर बैठेंगे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का नाम है। पहले बताया जा रहा था वो सारा अली खान या ईशान खट्टर के साथ करण केशो पर पहुंच सकती हैं। लेकिन एक लीडिंग न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक इस शो पर जान्हवी अपने भाई और एक्टर अर्जुन कपूर के साथ नज़र आएँगी।

    वैसे, दोनों सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के लिए प्यार और इज्जत दिखा चुके हैं। लेकिन ये पहला मौका होगा जब दोनों भाई बहन कैमरे पर एक दूसरे के साथ दिखेंगे। इस खास एपिसोड का मकसद भाई-बहन के प्यार को दिखाना है। बताया जा रहा है ये एपिसोड अगले कुछ वक़्त में शूट होगा।..... 

    जान्हवी और अर्जुन कपूर सौतेले बहन-भाई हैं। श्रीदेवी के अचानक दुनिया से चले जाने के बाद ये परिवार वापस एक हो गया। इस दौरान अर्जुन ने अपनी दोनों बहनों ख़ुशी और जान्हवी को संभाला, उनका ख्याल रखा। ऐसे में इनके रिश्ते के बारे में जानना मज़ेदार होगा। वैसे, जान्हवी भी अब फिल्म इंडस्ट्री का नाम बन चुकी हैं। उन्होंने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म और जान्हवी की परफॉरमेंस को लोगों ने खूब पसंद किया है। अब आने वाले वक़्त में जान्हवी कुछ और फिल्मों में नज़र आ सकती हैं।