जान्हवी से पहले शादी और बच्चे चाहती हैं छोटी बहन ख़ुशी कपूर, इस वीडियो में किया खुलासा

    जान्हवी से पहले शादी और बच्चे चाहती हैं छोटी बहन ख़ुशी कपूर

    जान्हवी से पहले शादी और बच्चे चाहती हैं छोटी बहन ख़ुशी कपूर, इस वीडियो में किया खुलासा

    श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटियों जान्हवी और ख़ुशी कपूर में बेहद प्यार है। अक्सर दोनों साथ ही नज़र आती हैं। लेकिन ख़ुशी के पढाई के लिए न्यू यॉर्क जाने की वजह से दोनों अलग हो गई थीं। अब अच्छी बात ये है कि दोनों लॉकडाउन में एक साथ घर में टाइम बिता रही हैं। पिछले दिनों जान्हवी ने एक वीडियो शर किया था जिसमें ख़ुशी उनके हाथ को दांतों से काटती नज़र आ रही थीं। जान्हवी ने बताया था उन्हें बाहर जाने से रोकने के लिए ख़ुशी ऐसा करती हैं। अब दोनों एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों कौन एक दूसरे से बेहतर हैं और शादी कर पहले घर बसाने वाली हैं ये बता रही हैं।

    दरअसल, ये एक टिकटोक वीडियो है जिसमें दोनों रैपिड फायर टाइप सवालों का इशारों में जवाब दे रही हैं। इन इशारों-इशारों में जान्हवी ने बता दिया कि उनसे पहले छोटी बहन ख़ुशी शादी और बच्चे कर अपना घर बसा लेंगी। देखिये ये वीडियो-

    बता दें, इन दिनों एक्टर्स टिक-टोक पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। नए और क्रिएटिव वीडियो शेयर कर रहे हैं। आम लोगों के साथ डुएट वीडियो भी बना रहे हैं। शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स टिकटोक पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। वहीं हमारे टीवी सेलेब्स रवि दूबे, सरगुन मेहता, शहनाज़ गिल, माहिरा शर्मा, भारती सिंह भी अपने नए वीडियोज टिकटोक ऑडियंस के साथ शेयर करते हैं। वैसे इस लॉकडाउन के बीच टिकटोक से अच्छा एंटरटेनिंग प्लेटफार्म हो नहीं सकता।