जाह्नवी कपूर फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' में पहली बार करेंगी अपने पापा बोनी कपूर के साथ काम

    जाह्नवी कपूर 'बॉम्बे गर्ल' में पहली बार करेंगी पापा बोनी कपूर के साथ काम

    जाह्नवी कपूर फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' में पहली बार करेंगी अपने पापा बोनी कपूर के साथ काम

    बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पहली बार अपने पापा बोनी कपूर के साथ के साथ काम करने जा रही हैं। जी हाँ! बोनी कपूर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका टाइटल ‘बॉम्बे गर्ल’ रखा गया है और इस फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म को संजय त्रिपाठी डायरेक्ट करेंगे। जानकारी के मुताबिक़ ‘बॉम्बे गर्ल’ एक विद्रोही स्वभाव की टीनेजर लड़की की कहानी होगी, जिसका किरदार जाह्नवी निभाएंगी। 

    आपको बता दें कि जाह्नवी के पापा बोनी कपूर। बॉलीवुड के सबसे नामी प्रोड्यूसर्स में से एक हैं और काफी पहले से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो बेटी को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं। लेकिन माना जा रहा था कि बोनी अपनी पत्नी, स्वर्गीय बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बायोपिक बनाएंगे और उसमें जाह्नवी को कास्ट करेंगे। करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं जाह्नवी को बहुत उम्दा एक्टर माना जा रहा है। 

    जाह्नवी कपूर इस समय गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। ‘गुंजन सक्सेना’ 2020 में रिलीज़ होगी और इसके साथ ही जाह्नवी के पास अगले साल के लिए दो और फ़िल्में हैं। जाह्नवी जहाँ ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आएंगी, वहीँ राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म ‘रूही अफ्ज़ा’ की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है।