किस्तों सॉन्ग: फिल्म 'रूही' के इस गाने में शानदार है जान्हवी और राजकुमार की केमिस्ट्री, देखिये

    किस्तों सॉन्ग: 'रूही' के इस गाने में शानदार है जान्हवी और राजकुमार की केमिस्ट्री

    किस्तों सॉन्ग: फिल्म 'रूही' के इस गाने में शानदार है जान्हवी और राजकुमार की केमिस्ट्री, देखिये

    राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म ‘रूही’ का जबसे ट्रेलर सामने आया है तभी से फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म टाइटल और रिलीज़ डेट को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। लेकिन अब रास्ता साफ़ हो चुका है और इंतजार कर रहे लोग ये आराम से थिएटर में देख पाएंगे। लेकिन फिल्म से पहले इसका दूसरा गाना ‘किस्तों’ को देख लीजिये। ये मुलायम सा गाना आपको प्लेलिस्ट में एड होने का इंतजार कर रहा है।

    किस्तों सॉन्ग: फिल्म 'रूही' के इस गाने में शानदार है जान्हवी और राजकुमार की केमिस्ट्री, देखिये

    राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की प्यारी से केमिस्ट्री पर बेस्ड ये गाना दिल छु लेगा। लेकिन इसे देखने से ज्यादा सुनने में मज़ा आएगा। गाने को जूबिन नौटियाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। सचिन जिगर की जोड़ी का शानदार म्यूजिक है। आप इस गाने को किसी भी मुड़ में सुन सकते हैं।

    किस्तों सॉन्ग: फिल्म 'रूही' के इस गाने में शानदार है जान्हवी और राजकुमार की केमिस्ट्री, देखिये

    गाने में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की मीठी केमिस्ट्री आपको पंसद आएगी। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे लग रहे हैं। एक हॉरर फिल्म में ये मुलायम सा गाना खुश करने के लिए काफी है। इस गाने में जान्हवी एकदम अलग लग रही हैं।वहीं इससे पहले रिलीज़ हुए गाने ‘पनघट’ में उनका अंदाज़ नया था। अब तो बस इस फिल्म का इंजतार हो रहा है।

    किस्तों सॉन्ग: फिल्म 'रूही' के इस गाने में शानदार है जान्हवी और राजकुमार की केमिस्ट्री, देखिये

    बता दें, ‘रूही’ एक हॉरर फिल्म है।  साल 2018 में आई श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ के मेकर्स ने ये फिल्म बनाई है। इस फिल्म के डायरेक्टर हैं हार्दिक मेहता। वहीं प्रोड्यूसर्स हैं दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लाम्बा। सचिन जिगर की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है। अब फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि 11 मार्च को सभी इस फिल्म को थिएटर में जा कर देख पाएंगे। फ़िलहाल गाना देखिये-