जान्हवी कपूर को मिली आनंद एल राय की फिल्म; यहाँ पढ़ें डिटेल्स!

    जान्हवी कपूर को मिली आनंद एल राय की फिल्म

    जान्हवी कपूर को मिली आनंद एल राय की फिल्म; यहाँ पढ़ें डिटेल्स!

    जान्हवी कपूर ने अपने लॉकडाउन का आधिकतर समय अपने डैडी बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ घर पर बिताया है। इस बीच रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ की एक तरफ जहां तारीफ भी हुई, वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म विवादों में भी रही। बॉलीवुड में नेपोटिज्म की चर्चा के बीच जहां जान्हवी को खूब टार्गेट भी किया गया, वहीं दूसरी तरफ वो काफी मजबूत भी बनी हुई हैं और अपने काम के ज़रिए जवाब देने के लिए डटी भी हुई हैं। अब खबर है कि जान्हवी के हाथ एक नया प्रोजेट लग गया है।

    पीपिंग मून की मानें तो, आनंद एल राय की फिल्म में जान्हवी, एक ऐसा किरदार स्क्रीन पर उतारने जा रही हैं, जिसे एक्ट्रेस नयनतारा ने निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी की ये फिल्म साउथ की एक क्राइम कॉमेडी ‘कोलमवु कोकिला’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी में एक यंग लड़की जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में ड्रग्स रैकेट में फंस जाती है और फिर उसकी हालत की वजह से घर के सदस्य भी मुश्किल में फंस जाते हैं। और इसके बाद कहानी में कई मज़ेदार और अतरंगी मोड़ आते हैं। जो स्क्रीन पर देखने में एक अच्छी कॉमेडी लगते हैं। ये फिल्म फरवरी 2021 में शुरू होगी।