जान्हवी कपूर ने एक्स बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश, नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा को बताया लाइफलाइन

    जान्हवी कपूर ने एक्स बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश

    जान्हवी कपूर ने एक्स बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश, नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा को बताया लाइफलाइन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी रहती हैं। वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपने खास दोस्त अक्षत रंजन के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर किया है। जान्हवी ने अक्षत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'हैपी बर्थडे दुनिया के सबसे अच्छे इंसान। I Love You'

    वैसे, अक्षत रंजन वहीं हैं जिनके साथ एक्ट्रेस के अफेयर की ख़बरें उड़ी थी। जान्हवी के डेब्यू के दौरान अक्षत के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। दोनों के अफेयर के खूब खबरें उड़ी थी। हालांकि, कभी भी दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की। जान्हवी ने अक्षत को अपना बचपण का दोस्त बताया था।

    जान्हवी कपूर ने एक्स बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश, नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा को बताया लाइफलाइन

    वहीं नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा के 41 वें जन्मदिन पर परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। नीतू ने बेटी, दामाद और नातिन के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने रिद्धिमा को अपनी लाइफलाइन बताया।

    बता दें, नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के बेहद करीब हैं। एक्ट्रेस अक्सर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं रिद्धिमा भी अपनी माँ का खास ख्याल रखती हैं। दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शन, इवेंट में साथ देखा जाता है। अब आज रिद्धिमा के जन्मदिन पर कपूर फैमिली में खास जश्न होने वाला है।