'पनघट सॉन्ग': 'रूही' के इस गाने में जान्हवी कपूर का बदला अवतार हैरान कर देगा, मज़ेदार है गाना

    'पनघट सॉन्ग': 'रूही' के इस गाने में जान्हवी कपूर का बदला अवतार हैरान कर देगा

    'पनघट सॉन्ग': 'रूही' के इस गाने में जान्हवी कपूर का बदला अवतार हैरान कर देगा, मज़ेदार है गाना

    जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म ‘रूही’ लंबे समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई है। पहले रिलीज़ को लेकर खबरें तो कभी फिल्म के नाम को लेकर विवाद। लेकिन अब इस फिल्म का रास्ता पूरी तरह से साफ़ है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब फिल्म का पहला गाना ‘पनघट’ भी ऑडियंस के सामने आ गया है।

    'पनघट सॉन्ग': 'रूही' के इस गाने में जान्हवी कपूर का बदला अवतार हैरान कर देगा, मज़ेदार है गाना

    गाने ‘पनघट’ में जान्हवी कपूर का एकदम अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। उन्हें गाने पर परफॉर्म करते देखने के बाद आप समझ जायेंगे कि इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का लंबा सफ़र है। उनका डांस, चेहरे के हाव भाव अब पसंद आएगा। वहीं इस गाने में चार चाँद लगा रहे हैं राजकुमार राव और वरुण शर्मा। वैसे इन दोनों एक्टर्स ने गाने में कुछ खास किया नहीं है लेकिन इनका दुल्हे बने खड़े रहना भी काफी है।

    'पनघट सॉन्ग': 'रूही' के इस गाने में जान्हवी कपूर का बदला अवतार हैरान कर देगा, मज़ेदार है गाना

    पनघट गाना पसंद तो आएगा लेकिन डबल मीनिंग भी लगेगा। बीच में रैप आपको पसंद आ सकती है। जान्हवी के अलग अलग लुक्स आपको इम्प्रेस कर सकते हैं। वरुण और राजकुमार के एक्सप्रेशन कमाल है। आप ये गाना एक बार देखने के बाद दोबारा देखने से खुद को रो नहीं पाएंगे।


    इस गाने को असीस कौर और दिव्या कुमार ने गाया है।म्यूजिक सचिन जिगर की जोड़ी ने दिया है। रैप का मेल्लो डी द्वारा की गई है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। बाकी गाना देखने के बाद ही बताइए कि ये आपका पार्टी सोंग बन सकता है या नहीं।

    'पनघट सॉन्ग': 'रूही' के इस गाने में जान्हवी कपूर का बदला अवतार हैरान कर देगा, मज़ेदार है गाना

    बता दें, ‘रूही’ एक हॉरर फिल्म है।  साल 2018 में आई श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ के मेकर्स ने ये फिल्म बनाई है। इस फिल्म के डायरेक्टर हैं हार्दिक मेहता। वहीं प्रोड्यूसर्स हैं दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लाम्बा। सचिन जिगर की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है। अब फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि 11 मार्च को सभी इस फिल्म को थिएटर में जा कर देख पाएंगे। फ़िलहाल गाना देखिये-