जान्हवी कपूर ने बताया माँ श्रीदेवी कैसे मनाती थी उनका जन्मदिन

    जान्हवी कपूर ने बताया माँ श्रीदेवी कैसे मनाती थी उनका जन्मदिन

    जान्हवी कपूर ने बताया माँ श्रीदेवी कैसे मनाती थी उनका जन्मदिन

    जान्हवी कपूर ने कल यानी 6 मार्च को अपना 23वां जन्मदिन मनाया है।  इस खास दिन को जान्हवी ने अपने बहन-भाई और पिता के साथ मनाया।  बहन अंशुला ने जान्हवी ने लिए एक खास डिनर पार्टी का आयोजन किया था।  इस मौके पर छोटी बहन ख़ुशी को छोड़ कर अर्जुन और उनके पिता बोनी कपूर भी मौजूद थे।  जन्मदिन वैसे तो बहुत खास दिन होता है लेकिन जान्हवी अपने इस खास दिन भी काम करना चाहती हैं।  शूटिंग कैंसिल होने की वजह से ये वक़्त उन्होंने अपने परिवार के साथ मनाया।

    जान्हवी ने इस बारे में मुंबई मिरर को बताया कि वो शूटिंग करना चाहती थी लेकिन वो कैंसिल हो गया।  उन्हें कैमरे के आगे रहने में जितनी ख़ुशी मिलती है उतनी किसी और चीज़ से नहीं मिलती।

    जान्हवी कपूर ने बताया माँ श्रीदेवी कैसे मनाती थी उनका जन्मदिन

    जान्हवी ने अपनी माँ श्रीदेवी के साथ वाले अपने जन्मदिन को याद करते हुए बताया – ‘वे मेरे कमरे को गुब्बारों से सजाते और स्पेशल फील करायेंगे, सोफे पर या केक कटिंग के समय बातचीत होती थी। माँ मुझे खूब लाड़-प्यार का करती। पापा तो अब भी हर दिन खूब लाड़-प्यार करते हैं।” ये जान्हवी का दूसरा जन्मदिन है जो वो अपनी माँ श्रीदेवी के बिना मना रही हैं। जान्हवी माँ श्रीदेवी को बहुत याद करती हैं।

    जान्हवी कपूर ने बताया माँ श्रीदेवी कैसे मनाती थी उनका जन्मदिन

    बता दें, जान्हवी जल्द गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक पायलेट की भूमिका निभाती नज़र आयेंगी। इसके अलावा जान्हवी, राजकुमार राव के साथ रूही अफजाना, कार्तिक आर्यन के साथ दोस्तना 2 और रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ तख़्त जैसी फिल्मों में नज़र आयेंगी।