21 सालों में पहली बार अपने भाई अर्जुन कपूर को राखी बांधेंगी जान्हवी !

    21 सालों में पहली बार अपने भाई अर्जुन कपूर को राखी बांधेंगी जान्हवी !

    ये रक्षाबंधन बहुत से भाई-बहनों के लिए खास रहने वाला है। उसमें से एक हमारी ‘धड़क’ हीरोइन जान्हवी कपूर भी है। जान्हवी अपने जन्म के 21 साल पहली बार अर्जुन को राखी बांधेंगी। ये पल जान्हवी और अर्जुन दोनों के लिए बेहद खास होने वाला है।

    एक वो वक़्त था जब एक ही परिवार के ये बच्चे एक दूसरे को देखना नहीं पसंद करते थे। पारिवारिक फंक्शन में कभी इन्हें साथ नहीं देखा गया। लेकिन वक़्त कुछ इस तरह करवट लेगा, किसने सोचा था। पल भर में इनकी जिंदगी बदल गई। लेकिन इस बुरे वक़्त में बिछड़ा वो परिवार और उस परिवार के बच्चे जरुर नज़दीक आ गए।

    दरअसल, इसी साल जान्हवी और ख़ुशी में अपनी माँ श्रीदेवी को एक हादसे में खो दिया था। जिसके बाद उनके सौतेले भाई अर्जुन और बहन अंशुला ने दोनों बहनों को प्यार से संभाला। अर्जुन अक्सर अपनी बहनों का समर्थन करते हुए नज़र आये हैं। चाहे सोशल मीडिया पर हो या पब्लिकली अर्जुन एक आदर्श भाई की तरह अपनी तीनों बहनों के साथ खड़े हैं।

    अर्जुन ने बहन जान्हवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ के फिल्म रिलीज़ होने से पहले, जान्हवी को इस नए सफ़र के लिए बधाई दी थी। साथ ही उनका आत्मविश्वास बढाया था। ताकि वो इस नए सफ़र में अपने आप को अकेला महसूस न करे। वहीँ जान्हवी भी इस बात को कई बार बता चुकी हैं कि उनकी माँ के जाने के बाद उनके अर्जुन भईया ने उन दोनों बहनों का साथ नहीं छोड़ा है। और इस रिश्ते में मिठास आने से वो भी काफी खुश हैं।

    तो ये राखी इन कपूर भाई-बहनों के नाम रहने वाली हैं।