जावेद अख्तर ने किया अनाउंस, उनकी IPRS सोसाइटी करेगी 3000 कमज़ोर संगीतकारों की मदद!

    जावेद अख्तर की IPRS सोसाइटी करेगी 3000 कमज़ोर संगीतकारों की मदद!

    जावेद अख्तर ने किया अनाउंस, उनकी IPRS सोसाइटी करेगी 3000 कमज़ोर संगीतकारों की मदद!

    बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर, जो इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी (IPRS) के चेयरमैन भी हैं, ने अनाउंस किया कि ये सोसाइटी कोरोनावायरस के खतरे के चलते हुए लॉकडाउन में उन लोगों को सपोर्ट करेगी जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं। जावेद ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी और उन्होंने ने कमज़ोर वर्ग से आने वाले म्यूजिशियन्स के लकी राहत पैकेज की भी घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सोसाइटी के फंड से लगभग 3000 संगीतकारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वो अपना गुज़ारा कर सकें।

    जावेद की वाइफ, बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने ट्विटर पर उनका ये वीडियो शेयर किया। वीडियो में जावेद कहते हैं कि देश इस समय एक अभूतपूर्व चैलेन्ज झेल रहा है। जहाँ सरकार अपनी तरफ से कोरोनावायरस से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है, वहीं कुछ ऐसी जिम्मेदारियां भी हैं जो देश के नागरिकों पर आ जाती हैं। पद्म श्री अवार्ड जीतने वाले जावेद साहब ने कहा कि इस समय नागरिकों पर जो बंदिशें लगे गई हैं उसके बावजूद कई तरीके है जिससे हम अपने आसपास वालों की मदद कर सकती हैं। जावेद ने बताया कि उनकी सोसाइटी को सरकार से मान्यता प्राप्त है और वो इससे जुड़े हर शख्स की मदद करेंगे।