जावेद अख्तर के 75वें बर्थडे पर बॉलीवुड थीम पार्टी, फरहान बने 'डॉन' तो जीनत अमान बनकर पहुँचीं उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी!

    जावेद अख्तर के 75वें बर्थडे पर बॉलीवुड थीम पार्टी

    जावेद अख्तर के 75वें बर्थडे पर बॉलीवुड थीम पार्टी, फरहान बने 'डॉन' तो जीनत अमान बनकर पहुँचीं उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी!

    बॉलीवुड राइटर जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन मुंबई में बहुत ज़बरदस्त तरीके से मनाया गया और इस मौके पर एक बॉलीवुड थीम पार्टी रखी गई। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक नाम सेलेब्स अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार के अंदाज़ में तैयार होकर पहुंचे। जावेद साहब की बर्थडे पार्टी में पहुँचने वालों में आमिर खान भी थे जो अपनी पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे थे। 

    जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे थे। इस बर्थडे पार्टी में अनिल कपूर, उनके डायरेक्टर भाई बोनी कपूर, सतीश कौशिक, तब्बू दिव्या दत्ता, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, जोया अख्तर और आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। ये पार्टी रेट्रो-थीम पर थी और इसका असर खुद जावेद अख्तर और उनकी वाइफ शबाना अख्तर पर नज़र आ रहा था। 

    ये दोनों रेट्रो स्टाइल में पोल्का-डॉट्स वाले वाइट और रेड वेस्टर्न ड्रेस में पहुंचे थे। वहीँ फरहान अख्तर के अन्दर का डॉन पूरे टशन में बाहर आ रहा था और उस ड्रेस में नज़र आ रहे थे जो अमिताभ बच्चन ने ‘खाई के पान बनारस वाला’ में पहनी थी। फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, जीनत अमान बनकर पहुँचीं थीं। देखिए जावेद अख्तर की 75वीं बर्थडे पार्टी से तस्वीरें: