जया साहा ने माना, सुशांत, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती के लिए CBD आयल का करती थीं बंदोबस्त

    सुशांत, श्रद्धा कपूर, रिया के लिए CBD आयल का बंदोबस्त करती थीं जया साहा

    जया साहा ने माना,  सुशांत, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती के लिए CBD आयल का करती थीं बंदोबस्त

    सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। पिछले दिनों ड्रग एंगल में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया था। दरअसल। ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा सुशांत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा से पूछताछ की जा रही है। जया से पूछताछ में NCB को बेहद महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जया की चैट से दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, मधु मंटेना वर्मा का नाम सामने आया। वहीं एक ताजा खबर के मुताबिक जया ने कुबूल लिया है कि उन्होंने कुछ एक्टर्स के लिए CBD आयल अरेंज करके दिया था।

    जया साहा ने माना, सुशांत, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती के लिए CBD आयल का करती थीं बंदोबस्त

    जांच के दौरान जया ने अपनी स्टेटमेंट में बताया कि उन्होंने आखिरी बार सुशांत से उनकी डेथ के 9 दिन पहले यानी 5 जून 2020 को एक नई फिल्म को लेकर बात की थी। सुशांत को स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी लेकिन साइनिंग अमाउंट को लेकर बात नहीं बनी। मार्च 2020 में जब वो आखिरी बार सुशांत से मिली थी जब वो ठीक नहीं थे। जया के मुताबिक सुशांत ने उन्हें दिसंबर में ही उन्हें अपने डिप्रेशन के बारे में बताया था। वहीं अब जया ने NCB के आगे ये मान लिया है कि उन्होंने सुशांत, रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर और मधु मंटेना के लिए CBD आयल का बंदोबस्त किया था।

    जया साहा ने माना, सुशांत, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती के लिए CBD आयल का करती थीं बंदोबस्त

    अब ताजा ख़बरों की माने तो जया और श्रुति मोदी को NCB द्वारा दोबारा समन भेजने की तैयारी की जा रही हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक जया ड्रग्स मामले में कभी भी गिरफ्तार भी हो सकती हैं। जया जिस टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान के लिए काम करती थी उसके मालिक को भी NCB द्वारा समन भेजा जायेगा। बताया जा रहा है इस कंपनी के बाकी मैनेजर्स भी बॉलीवुड में बैन चीज़े जैसे CBD आयल, एक्सटेसी पिल्स, वीड, गांजा मुहैया कराते थे। ऐसे में मुश्किलें बढती नज़र आ रही हैं।