मुगल-ए-आज़म बनाने वाले थे आशुतोष गोवारिकर...लेकिन बना डाली जोधा अकबर !

    मुगल-ए-आज़म बनाने वाले थे आशुतोष गोवारिकर...लेकिन बना डाली जोधा अकबर !

    15 फ़रवरी 2008 को रिलीज़ हुई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘जोधा अकबर’ उस साल की सबसे बड़ी फिल्म थी। फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया गया था। 80 हाथी, 100 घोड़े और 55 ऊट के साथ फिल्म को पूरा किया गया था। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म को बिलकुल इसके इतिहास की तरह एतिहासिक बना देना चाहते थे। इसलिए फिल्म में एक्टर्स को तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी की पूरी ट्रेनिंग दी गई। साथ ही राजिस्थान के लोकल लोगों के साथ ये फिल्म शूट की गई थी।

    मुगल-ए-आज़म बनाने वाले थे आशुतोष गोवारिकर...लेकिन बना डाली जोधा अकबर !

    लेकिन क्या आप जानते हैं लगान जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आशुतोष असल में ‘मुगल-ए-आज़म’ पर फिल्म बनाना या उसे फिर से रीक्रीएट करना चाहते थे। उन्होंने अपने मुगल-ए-आज़म के अकबर के शुरुआती जिंदगी को लिखना भी शुरू कर दिया था। लेकिन बाद में जब स्क्रीन राइटर हैदर अली ने ने मुगल सम्राट अकबर के साथ आमेर के राजपूत शासक भारमल की बेटी राजकुमारी जोधाबाई की शादी पर रिसर्च शुरू किया तो ये फिल्म मुगल-ए-आज़म की जगह जोधा और अकबर की प्रेम कहानी बन गई।

    मुगल-ए-आज़म बनाने वाले थे आशुतोष गोवारिकर...लेकिन बना डाली जोधा अकबर !

    वैसे, आशुतोष गोवारिकर का ये बदलाव उनकी ऑडियंस को पसंद आया और मुगल-ए-आज़म से बनी फिल्म जोधा अकबर को बहुत पसंद किया गया। साथ ही इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या और ऋतिक रोशन की जोड़ी सुपरहिट हो गई।