'सत्यमेव जयते 2' में जॉन अब्राहम मुंबई नहीं बल्कि लखनऊ में मिटाएंगे भ्रष्टाचार

    'सत्यमेव जयते 2' में जॉन अब्राहम मुंबई नहीं बल्कि लखनऊ में मिटाएंगे भ्रष्टाचार

    'सत्यमेव जयते 2' में जॉन अब्राहम मुंबई नहीं बल्कि लखनऊ में मिटाएंगे भ्रष्टाचार

    जॉन अब्राहम जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' लेकर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी अब सितंबर से शुरू होने वाली है। जबकि इससे लॉकडाउन से पहले फिल्म की शूटिंग को अप्रैल से शूट करने का प्लान था और फिल्म अक्टूबर में रिलीज होती। पहले फिल्म की कहानी भी मुंबई पर आधारित थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने स्क्रिप्ट पर दोबारा काम किया और बताया जा रहा है फिल्म लखनऊ पर आधारित होगी यानी जॉन अब लखनऊ में भ्रष्टाचार मिटाने का काम करेंगे।

    प्रोड्यूसर मधू भोजवानी ने मिड डे को लोकेनशन के बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ''हमने पहले फिल्म की ऐसी कल्पना की थी जिसमें मुंबई में शूटिंग होनी थी। लेकिन स्टोरी विकसित हुई तो हमें लगा लखनऊ के लिए ये काफी खूबसूरत रहेगी। ये क्रियेटिव फैसला था।''

    'सत्यमेव जयते 2' साल 2018 में इसी सत्यमेव जयते का सीक्वल है। इस फिल्म में उनके अलावा दिव्या खोसला कुमार, मनोज बाजपेयी और अमायरा दस्तूर भी नजर आएंगे।

    जॉन ने अपने एक पहले के इंटरव्यू में बताया था कि सत्यमेव जयते 2 को भी लोग अपनाएंगे जैसे पहली फिल्म को अपनाया था। सीक्वल के बारे में उन्होंने कहा था कि लोग आज के समय से इस फिल्म को रीलेट कर पाएंगे।