बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की से शादी करने को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहे एक्टर कबीर बेदी !

    बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की से शादी करने को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहे एक्टर कबीर बेदी !

    आपको रेखा की फिल्म ‘खून भरी मांग’ तो याद ही होगी। ये वही फिल्म है जिसमें रेखा को मगरमच्छ खा लेता है और उनका चेहरा खराब हो जाता है। इस फिल्म में रेखा के साथ जिसे सबसे ज़्यादा सराहा गया वो कोई और नहीं बल्कि कबीर बेदी थे। कबीर एक हैंडसम हीरो। हालाँकि फिल्म में वो नेगेटिव रोल में दिखे।

    16 जनवरी 1946 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे कबीर मशहूर लेखक बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी के बेटे हैं। इनकी माँ फ्रीडा बेदी ब्रिटिश मूल की नागरिक थी। नैनीताल में अपनी स्कूली शिक्षा और दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत हुई की। ये न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी पॉपुलर हैं।

    कबीर अपने गुड लुक्स को लेकर हमेशा से ही लड़कियों में काफी पॉपुलर रहे हैं। यही वजह रही कि ये फ़िल्मी करियर के लिए कम और अपनी निजी जिंदगी खास कर 4 शादियों के लिए ज़्यादा सुर्ख़ियों में रहे- 

    कबीर की पहली शादी

    कबीर ने पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से 1969 में की। प्रोतिमा और कबीर का शुरुआती रिश्ता बेहद अच्छा रहा। लेकिन कबीर का एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ अफेयर होने के बाद ये शादी टूट गई। दोनों अलग हो गये। लेकिन दोनों के दो बच्चे थे बेटी पूजा बेदी, और बेटे सिद्धार्थ बेदी। हालांकि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने ख़ुदकुशी की थी। बेटे की मौत के कुछ समय बाद माँ प्रोतिमा भी चल बसी।

    बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की से शादी करने को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहे एक्टर कबीर बेदी !

    दूसरी शादी

    परवीन बाबी के साथ अफेयर होने के बाद भी दोनों कभी शादी नहीं कर पाए। बाद में कबीर ने ब्रिटिश फेशन डिज़ाइनर सुज़ैन हम्फ्रेस से शादी की। दोनों की शादी तलाक पर आकर खत्म हो गई हैं। इनका बेटा एडम है। जो एक सफल मॉडल है और बॉलीवुड फिल्म ‘हेलो कौन है’ से बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं।

    बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की से शादी करने को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहे एक्टर कबीर बेदी !

    तीसरी शादी

    कबीर बेदी ने तीसरी शादी 1990 में रेडियो प्रेसेंटर निक्की से की और ये रिश्ता भी 2005 में खत्म हो गया। 

    बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की से शादी करने को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहे एक्टर कबीर बेदी !

    चौथी शादी

     कबीर की चौथी शादी सबसे ज़्यादा सुर्ख़ियों में रही। इन्होंने ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल परवीन दोसांझ से शादी की। ये शादी इसलिए सुखियों में रही क्योंकि परवीन और कबीर की उम्र में 30 साल से ज़्यादा का फर्क था। यहां तक इस शादी का विरिध उनकी खुद की बेटी पूजा बेदी ने भी खूब किया। कबीर की चौथी बीवी बनी परवीन उनकी बेटी पूजा से भी 4 चार साल छोटी हैं।

    बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की से शादी करने को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहे एक्टर कबीर बेदी !