काजल अग्रवाल की शादी की रस्मों की तस्वीरें आई सामने, संगीत में जमकर किया था डांस

    काजल अग्रवाल की शादी की रस्मों की तस्वीरें आई सामने

    काजल अग्रवाल की शादी की रस्मों की तस्वीरें आई सामने, संगीत में जमकर किया था डांस

    बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। आज वो मंगेतर गौतम किचलू से शादी करने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले काजल के संगीत और हल्दी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    काजल ने कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने बताया था वो गौतम किचलू से शादी करने जा रही है। आज हैदराबाद में ही काजल और गौतम शादी कर रहे हैं। अपनी हल्दी की तस्वीरें उन्होंने खुद शेयर की है। देखिये-

     इसके अलावा काजल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें डांस करते देखा जा सकता है।

    बता दें, गौतम पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। दोनों कुछ समय से एक दूसरे के साथ हैं और अपने रोश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। वहीं काजल साउथ फिल्मों में शानदार काम करने के साथ हिंदी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। अजय देवगन की सिंघम में काजल लीड रोल में थीं। अब इनके फैंस काजल की दुल्हन बनी तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।