क्या शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आएंगी काजोल? एक्ट्रेस का आया ये जवाब

    क्या शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी काजोल? एक्ट्रेस का आया ये जवाब

    क्या शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आएंगी काजोल? एक्ट्रेस का आया ये जवाब

    पिछले दिनों खबर आई थी कि पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म थ्री इडियट के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को कनिका ढिल्लों, अभिजात जोशी और राजकुमार ने लिखा है। ये इमिग्रेशन पर आधारित होगी। साथ ही में कुछ समय बाद ये भी सामने आया कि शाहरुख खान के साथ काजोल फिल्म में उनकी हीरोइन होंगी।

    लेकिन अब खुद काजोल ने इस खबर पर रियेक्ट किया है। एक मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि किसी ने उनको अप्रोच नहीं किया है। हालांकि वो और फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट्स देख और पढ़ रही हैं। काजोल ने कहा, ''उन्होंने मुझे अभी तक अप्रोच नहीं किया है। मैं स्क्रिप्ट्स पढ़ और सुन रही हूं और वर्चुअली लोगों मीटिंग करके लोगों के आइडियाज सुन रही हूं। लेकिन मैंने ऐसा कुछ अभी कंफर्म नहीं किया है।''

    काजोल से पहले शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू का नाम भी जुड़ा था। हालांकि उन्होंने इस खबर के बारे में कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा तो वो खुद छत पर चढ़कर चिल्लाकर सबको बताएंगी। वैसे शाहरुख और काजोल की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी हिट रही है। दोनों ने साथ मिलकर बाजीगर, दिल वाले दुल्हनिया, कुछ कुछ होता है, दिलवाले और माय नेम इज खान जैसी हिट फिल्में दी हैं।