कमबैक के बाद काजोल की फिल्मों ने की थी धमाकेदार कमाई !

    कमबैक के बाद काजोल की फिल्मों ने की थी धमाकेदार कमाई !

    काजोल उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिनकी गिनती हमेशा इंडिया की टॉप एक्ट्रेसेज में की जाती है। काजोल  एक ऐसी पीढ़ी से ताल्लुक रखती हैं,जिनकी तीन पीढियों ने हिंदी सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया है। उनकी माँ तनूजा और नानी माँ शोभना सामर्थ हिंदी फिल्मों की जान रही हैं। इन्हीं के नक़्शे क़दमों पर चलते हुए काजोल ने भी अपनी अलग पहचान बनाई।

    1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजोल की इस पहली ही फिल्म से लोग समझ गए थे कि बॉलीवुड में इनकी पारी लम्बी चलेगी। आज काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 26 साल पूरे हो गए हैं। और इतने सालों बाद भी उनकी फिल्मों और एक्टिंग का जादू लोगों पर खूब चलता है।

    काजोल ने शादी और बच्चों के बाद फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लिया था। उसके बाद उन्होंने साल 2006 में आई फिल्म ‘फ़ना’ से इंडस्ट्री में वापसी की। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शमी हुई। काजोल के कमबैक के बाद उन्होंने कई और फिल्मों में शानदार परफॉरमेंस दी।

    कमबैक के बाद काजोल की फिल्मों की कमाई-

    फना 

    साल 2006 में आई इस फिल्म में काजोल और आमिर खान बतौर जोड़ी नज़र आये थे। ये एक अनोखी कहानी थी जहां काजोल ने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से भी नवाजा गया था। और अगर कमाई की बात करे तो इस फिल्म ने 47 करोड़ का बिसनेस किया था।

    माय नेम इस खान

    करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में काजोल और शाहरुख़ खान लम्बे समय बाद वापसी कर रहे थे। फिल्म में काजोल अमेरिका में रहने वाली इंडियन माया के किरदार में थी। ये फिल्म विवादों में रहने के बाद भी लोगों को खूब पसंद आई और सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

    दिलवाले

    काजोल और शाहरुख़ खान की जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में एक बार फिर साथ नज़र आई। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी लीड रोल में थे। लेकिन सब का ध्यान तो असली दिलवाले शाहरुख़ और काजोल पर था। लेकिन इस फिल्म से जितनी उम्मीदें थी, उतना कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने 148 करोड़ की कमाई की।

    इन सफल फिल्मों के अलावा काजोल ‘यू मी और हम’ ‘वी आर फैमिली’ जैसी फिल्मों में नज़र आई। फिल्म तो नहीं चली लेकिन उनकी परफॉरमेंस को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वो ‘हेलिकॉप्टर ईला’ और फिल्म जीरो में नज़र आने वाली हैं।