17 साल की हुई अजय देवगन की बेटी न्यासा, काजोल ने शेयर किया ये प्यारा वीडियो मैसेज

    बेटी के 17वें जन्मदिन पर काजोल ने शेयर किया ये प्यारा वीडियो मैसेज

    17 साल की हुई अजय देवगन की बेटी न्यासा, काजोल ने शेयर किया ये प्यारा वीडियो मैसेज

    अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा आज 17 साल की हो गई हैं। ऐसे में काजोल अपनी परी को खास तरीके से विश किया है। उन्होंने न्यासा की पुरानी फ़ोटोज़ को एक साथ मिला कर एक वीडियो तैयार कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। लॉकडाउन में जन्मदिन की पार्टी देना मुश्किल है इसलिए काजोल ने परिवार संग ही न्यासा का केक भी कटवा दिया है। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इन्स्टा तोरी में शेयर की हैं।

    न्यासा 20 अप्रैल 2003 को पैदा हुई थी और आज 17 साल की हो गई है।

    17 साल की हुई अजय देवगन की बेटी न्यासा, काजोल ने शेयर किया ये प्यारा वीडियो मैसेज

    वैसे सिर्फ काजोल ही नहीं बल्कि अजय देवगन ने भी बेटी के साथ की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

    बता दें, काजोल अपनी बेटी न्यासा के बेहद करीब हैं। न्यासा ही हैं जिन्होंने उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया से रूबरू करवाया हैं। न्यासा कुछ समय पहले विदेश में पढाई कर रही थीं। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।