कंगना रनौत ने किया खुलासा, सुशांत फिल्म राम लीला और बाजीराव मस्तानी के लिए थे पहली पसंद

    कंगना ने किया खुलासा, सुशांत फिल्म राम लीला के लिए थे पहली पसंद

    कंगना रनौत ने किया खुलासा, सुशांत फिल्म राम लीला और बाजीराव मस्तानी के लिए थे पहली पसंद

    सुशांत सिंह राजपूत के जाने से हर कोई हैरान है। उनकी मौत के बाद एक अलग ही नेपोटिज्म की बहस छिड़ गई है। कंगना रनौत ने तो इसे एक प्लान्ड मर्डर तक कह दिया। हाल ही में उन्होंने पिंकविला से बात की और बताया कि कैसे वो राम लीला और बाजीराव मस्तानी के लिए पहली पसंद थे।

    कंगना ने बताया, ''जब मैंने शुरू किया तो मुझे पता था कि सुशांत के पास एक बड़े प्रोडक्शन हाउस का कॉन्ट्रैक्ट है। वो राम लीला के लिए पहली पसंद थे और बाजरीराव मस्तानी के लिए भी पहली पसंद थे। वो उन फिल्मों में काम नहीं कर सके जो काकी हिट हुईं। और उनका एक अपना स्वभाव था, वो किसी की चापलूसी नहीं कर सके। अपने हर इंटरव्यू में वो कहते थे कि उन्हें नहीं पता कि कैसे अपने आप को एक्सप्रेस करना है।''

    कंगना आगे कहती हैं, ''हर किसी ने देखा कि कैसे गैंग ने उन्हें किनारे कर दिया। सभी ने देखा। मैं इस पर खुल्लम खुल्ला बात करने के लिए तैयार हूं। अगर जांच पूरी हो जाती है तो मैं इसे पर बोलूंगी क्योंकि मीडिया मे काफी सबूत हैं।''