भारतीय सेना पर प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर विवाद में. समर्थन में आईं कंगना रनौत!

    भारतीय सेना पर प्रियंका के ट्वीट पर विवाद. समर्थन में आईं कंगना

    भारतीय सेना पर प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर विवाद में. समर्थन में आईं कंगना रनौत!

    बॉलीवुड से निकलकर इंटरनेशनल आइकॉन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में तब विवादों में पड़ गईं, जब पाकिस्तान पर भारतीय सेना के एक अटैक पर उनका पुराना ट्वीट चर्चा में आ गया। लेकिन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। हालांकि प्रियंका ने उस हालात को लेकर अपने ट्वीट और अपनी राय का बचाव किया। मगर उनका यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसेडर होना, आफत की बात बन गया। 

    पाकिस्तान की मानव अधिकार मंत्री शिरीन मज़ारी और कई दूसरे लोगों ने यूनिसेफ को चिट्ठियाँ लिखी हैं कि वो इस ‘हिपोक्रेसी’ के लिए प्रियंका को हटा दें। यहाँ भारत में भी अभी तक प्रियंका को बॉलीवुड इंडस्ट्री से किसी का ख़ास सपोर्ट नहीं मिला है, लेकिन ‘क्वीन’ कंगना रनौत प्रियंका के सपोर्ट में आ गई हैं।

    कंगना ने प्रियंका के समर्थन में आवाज़ उठाई है और इस विवाद में उनके विचारों का समर्थन करते हुए कहा है कि ‘ये कोई आसान चॉइस नहीं है।’ एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, ‘ये कोई आसान फैसला नहीं है... जब आप अपनी ज़िम्मेदारी और अपने इमोशन के बीच फंसे हों। एक यूनिसेफ एम्बेसेडर के तौर पर आप अपनी पहचान एक देश तक नहीं सीमित कर सकते, लेकिन हम में से कितने ही लोग हर दिन दिमाग के ऊपर दिल को तवज्जो देते हैं।’

    कौन कहता है महिलाऐं एक दूसरे को सपोर्ट नहीं करतीं!