'जजमेंटल है क्या': कंगना और राजकुमार राव की फिल्म का ये नया गाना आपको 'क्वीन' की याद दिला देगा !

    'जजमेंटल है क्या' का ये नया गाना आपको 'क्वीन' की याद दिला देगा !

    'जजमेंटल है क्या': कंगना और राजकुमार राव की फिल्म का ये नया गाना आपको 'क्वीन' की याद दिला देगा !

    कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या का गाना 'किस रास्ते है जाना' रिलीज हो गया है। गाने की शुरुआत कंगना की फ्रस्टेशन से हो रही है। कंगना भारत से लदंन आती हैं और ये सीन देखकर आपको क्वीन फिल्म की कंगना याद आ जाएगी। जहां पहली बार परेशान होकर लंदन में पहुंची कंगना खुलकर जीने की कोशिश करती नजर आती हैं।


    ये गाना आपको फिल्म के बीच में ही देखने को मिलेगा। ये सॉन्ग फिल्म की एक सिचुवेशन पर फिल्माया गया है। लंदन में अपनी जिंदगी से तंग हो कर आई हैं। यहां उन्हें जिमी शेरगिल मिलते हैं। जो कंगना को उनके हालात से उबारने में मदद कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि जिम्मी शेरगिल और कंगना तनु मनू वेड्स में नजर आए थे। तो गाने में कुछ टच आपको वहां का भी नजर आ सकता है।

    गाने को सौरभी दासगुप्ता और अर्जुन हरजाई ने गाया है। ये थोड़ा सैड गाना है। शांत से माहौल में लाइट गाने सुनने का मूड हो तो आप ये प्ले कर सकते हैं।

    जजमेंटल है क्या को प्रकाश कोवेलामुदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसी दिन दिलजीत दोसांझ, कृति सेनन और वरुण शर्मा की फिल्म अर्जुन पटियाला भी रिलीज हो रही है।