कंगना रनौत पर लगा ड्रग्स लेने का आरोप, कहा 'अगर कुछ मिला तो छोड़ दूंगी मुंबई'

    कंगना रनौत पर लगा ड्रग्स लेने का आरोप, कहा 'अगर कुछ मिला तो छोड़ दूंगी मुंबई'

    कंगना रनौत पर लगा ड्रग्स लेने का आरोप, कहा 'अगर कुछ मिला तो छोड़ दूंगी मुंबई'

    पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर उन्हें सुरक्षा दी जाये तो वो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद कर सकती हैं। लेकिन इसी बीच कंगना पर भी ड्रग्स लेने का आरोप लगा। कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन का एक पुराना इंटरव्यू भी खूब वायरल हुआ जिसमें वो कोकेन की बात कर रहे थे। कंगना पर लगे इन आरोप पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करेगी। अब इस मामले में कंगना का जवाब भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा अगर कुछ साबित हुआ तो वो मुंबई छोड़ देंगी।


    कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मैं मुंबई पुलिस और अनिल देशमुख की मदद करने में खुशी महसूस कर रही हूं। प्लीज मेरा ड्रग टेस्ट कीजिए, मेरे कॉल रिकॉर्ड्स को चेक कीजिए, अगर आपको किसी ड्रग पैडलर का लिंक मिल जाता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार कर लूंगी और मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दूंगी। आपसे मिलने का इंतजार है।' अपने इस ट्वीट में कंगना ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और मुंबई पुलिस को टैग किया है।

    कंगना इन दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनकी और शिवसेना नेता संजय राउत की सोशल मीडिया पर हुई लड़ाई खूब सुर्ख़ियों में बनी रही थी। कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कर दी थी। वहीं उन्होंने ये भी कह दिया था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। वहीं संजय राउत ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना को 'हरामखोर लड़की' कह दिया था।