कंगना रनौत अगर एक सुबह ऋतिक रोशन बनकर उठीं तो सबसे पहले करेंगी ये काम!

    कंगना रनौत अगर एक सुबह ऋतिक बनकर उठीं तो सबसे पहले करेंगी ये काम!

    कंगना रनौत अगर एक सुबह ऋतिक रोशन बनकर उठीं तो सबसे पहले करेंगी ये काम!

    कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। लेकिन बीच बीच में वो कुछ इवेंट्स में जाने का टाइम भी निकाल लेती हैं। ऐसे ही एक इवेंट में कंगना पहुंची तो उनसे ऋतिक रोशन से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। कंगना शनिवार को इंडिया टुडे के एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उनसे पूछा गया कि अगर वो एक सुबह ऋतिक रोशन बनकर उठती हैं, तो वो क्या करेंगी?

    कंगना ने इस सवाल पर काफी सोच समझकर जवाब दिया। पहले वो चुप हो गईं उसके बाद उन्होंने कहा, ''हमारे बीच जो भी हुआ उसके बाद अगर मैं ऋतिक बनकर उठी तो मैं कंगना रनौत को फोन करूंगी और कहूंगी मैंने तुम्हारे साथ बुरा किया है, प्लीज मुझे माफ कर दो।''

    कंगना और ऋतिक का विवाद काफी पुराना है। कृष 3 से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थी लेकिन इसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हो गया। कंगना ने ऋतिक और अपने रिलेशन में होने के बारे में बताया। कई तरह के आरोप भी लगाए। ऋतिक शुरू में तो चुप थे लेकिन बाद में उन्होंने भी कंगना की बातों का रिप्लाई किया था।

    मीडिया में तो ये खबरें भी फैली थीं कि ऋतिक कंगना के साथ रिलेशनशिप के चलते ही पत्नी सुजैन से अलग हुए थे। कंगना ने आरोप लगाया था कि ऋतिक ने उन्हें शादी का झांसा दिया था। दोनों का पंगा इतना बढ़ चुका है कि इसका फर्क इनकी फिल्मों में भी दिखता है। कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' के चलते ही ऋतिक ने अपनी फिल्म 'सुपर 30' की रिलीज डेट बदली थी।